सतर्कता हटी तभी दुर्घटना घटी-चंद्रभूषण कुमार
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। बोकारो स्टील प्लांट के पश्चिम सिंहभूम जिला में स्थित सेल गुवा अयस्क माइंस में 15 दिसंबर को 63वां सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ डीजीएम चाईबासा क्षेत्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार द्वारा सुरक्षा झंडोत्तोलन तथा सुरक्षा के प्रतीकात्मक प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि सतर्कता हटी तभी दुर्घटना घटी।
इसीलिए हमें सदैव सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने मन, कर्म और वचन से सुरक्षा नियमों को आत्मसात करने पर बल देते हुए कहा कि जल्दबाजी और ओवर कॉन्फिडेंस के कारण ही अधिकांश दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने सुरक्षा दीपक जलाए रखने और असुरक्षा से लगातार लड़ते रहने की अपील की तथा नई सुरक्षा तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही प्रबंधन की ओर से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

महाप्रबंधक (खान) एस.पी. दास ने कहा कि खदान में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं महाप्रबंधक आर.के. सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष का मूल मंत्र जीरो हार्म हासिल करना है, जिसके लिए बिना सेफ्टी उपकरणों के खदान में प्रवेश न करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने जैसी आदतों को कार्य-संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा।
ज्ञात हो कि 63वां सुरक्षा सप्ताह सेल गुवा में 15 दिसंबर से आगामी 22 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 15 दिसंबर को सुरक्षा मॉडल रूम का उद्घाटन किया गया। आगामी 20 दिसंबर को गुवा सेल क्लब में पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा कार्यक्रम तथा 22 दिसंबर को अतिथियों द्वारा माइंस निरीक्षण किया जाएगा।
इस अवसर पर सीजीएम चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने संयुक्त रूप से सुरक्षा मॉडल कक्ष का उद्घाटन किया। इसके पश्चात महाप्रबंधक अनिल कुमार ने सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामवासी, मानकी, मुंडा, विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी एवं सेल कर्मियों की सहभागिता रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत संतोष कुमार बेहरा एवं बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने सुरक्षा गीत की प्रस्तुति दी।
मौके पर उपरोक्त के अलावा डॉ टी.सी. आनंद, डॉ ए.के. अमन, डॉ एस. सरकार, डॉ प्रियंका रानी पात्रा, महिला समिति की सदस्याएं, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एजीएम तनवीर जाफर जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीजीएम माइनिंग मिलन नंदी ने किया।
![]()













Leave a Reply