Advertisement

उन्नति का पहिया के तहत अंगवाली विद्यालय के 62 विद्यार्थियों को मिली साईकिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार की योजना उन्नति का पहिया अभियान के तहत बोकारो जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल बांटा जा रहा है, ताकि आवागमन की परेशानी की वजह से कोई भी बच्चे शिक्षा से वंचित न रह पाये।

इसी योजना के तहत जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 14 अगस्त को सत्र 25-26 के वर्ग आठ के 62 छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग की ओर से साईकिल वितरण किया गया। यह नेक कार्य अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मुखिया कपरदार ने स्कूली छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी नियमित रूप से विद्यालय आएं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालदेव मुंडा, शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना, सहायक अध्यापक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद कपरदार, दीपक कपरदार, कंप्यूटर प्रशिक्षक गोपाल पाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *