भ्रष्ट तंत्र से त्रस्त होकर प्लॉटधारको द्वारा सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर में जमीन कब्जा और भू-माफियाओं के बढ़ते दखल के बीच 5 दिसंबर को जगत कुटीर गृह निर्माण स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के 62 प्लॉटधारक प्रेस वार्ता कर सामने आए।
बोकारो के गाधाँजोड़ा स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल के बगल की करीब 9 एकड़ जमीन को लेकर प्लॉटधारकों ने मंगलम सिटी के बिल्डरों पर जबरन कब्जे, धमकी और फर्जी प्रचार का आरोप लगाया।
प्लॉटधारक पूर्णेन्दु कुमार सिंह ने बताया कि यह जमीन 1983 में खरीदी गई थी और 2018–19 तक इसकी रसीद भी कटी है। कहा कि सरकारी नापी भी हो चुकी है, बावजूद इसके प्लॉटधारकों को अपने ही भूखंड पर काम नहीं करने दिया जा रहा है। उनका कहना है कि बिल्डर मंदिर, तालाब और प्लॉटिंग का झूठा प्रचार कर आमजनों को भ्रमित कर रहा है।
प्लॉटधारक आर. चौधरी ने कहा कि वे कई बार डीसी, एसपी, सीईओ और थाना कार्यालयों का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर जगह आश्वासन ही मिला। कहा कि हम रिटायर हैं, न्याय नहीं मिला तो हम प्राण त्यागने को मजबूर होंगे।
अन्य सदस्यों ने भी धमकी, फर्जी बिक्री और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कब्जे की कोशिश नहीं रुकी तो वे सामूहिक आत्मदाह को बाध्य होंगे।
![]()













Leave a Reply