सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बैंकमोड़ किरीबुरु रहिवासी 60 वर्षीय अरुण झा 24 मार्च की अहले सुबह लगभग 3 बजे से अपने घर से लापता हैं।
परिजनों के अनुसार वे घर से अचानक निकले और अब तक वापस नहीं लौटे हैं। अरुण झा के पुत्र मुनटुन झा ने बताया कि उनके पिता वृद्ध हैं और उन्हें भूलने की समस्या है। इससे पहले भी वे दो-तीन बार घर से निकलकर रास्ता भटक चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आते थे या खोज लिए जाते थे। इस बार काफी खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
परिजनों के अनुसार लापता होने के समय अरुण झा नीला शर्ट और काले-सफेद रंग का निक्कर पहने थे। परिजन काफी परेशान हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आमजनों से आग्रह किया है कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इस मोबाइल नंबर 8987573460 पर जानकारी दे सकते है।
![]()













Leave a Reply