Advertisement

सीसीएल केंद्रीय अस्पताल की स्वास्थ्य शिविर में 60 मरीजों का ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सौजन्य से 8 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में चिकित्सा शिविर लगाया गया।

आयोजित चिकित्सा शिविर में गांव के 60 से अधिक ग्रामीण रहिवासियों ने अपना ईलाज कराया। रोगियों में महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग आदि शामिल थे।

बताया जाता है कि आयोजित चिकित्सा शिविर में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के वरीय चिकित्सक डॉ अंकित कुमार ने उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर समुचित ईलाज किया। यहां अस्पताल के वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने नर्सों के सहयोग से मरीजों के बीच दवा वितरण किए। इस दौरान कई रोगियों की रक्तचांप भी मापे गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *