रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कोडरमा जिला के हद में झूमरी तिलैया स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कार्यालय में 10 सितंबर को झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेंन की 54वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जानकारी के अनुसार झामुमो झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो कोडरमा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, बिशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा जिला सचिव माइकल कुजूर उपस्थित थे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पांडेय ने दिवंगत दुर्गा सोरेंन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे काफी जुझारू एवं उत्साही जिंदादिल इंसान थे। झारखंड को दिशा व दशा देने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उनके जीवनी से आज के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए। साथ हीं उनके पदचिन्हो पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
मौके पर जिला कोषाध्यक्ष छोटेलाल विश्वकर्मा, मोहम्मद खलील, कृष्णा, जामुनगर कोषाध्यक्ष पंकज मोदी, रंजीत यादव, पंकज कुमार गुप्ता, महादेव प्रशाद, द्वारका चौधरी, अर्जुन चौधरी, मंजीत यादव, मोहम्मद कलाम खान, नगर उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रवंशी, नगर सचिव संजय कुमार पांडेय, उमेश यादव सहित भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]()













Leave a Reply