Advertisement

जैक द्वारा आयोजित दो परीक्षा केंद्रों में आठवीं के 541 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड एकेडमिक कौन्सिल (जैक) द्वारा वर्ग आठवीं बोर्ड के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर 2 मार्च को परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली परीक्षा केंद्र में विभिन्न दस विद्यालयों के 312 एवं चलकरी मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के 229 ने यानि कुल दोनों केंद्रों के 541 छात्र-छात्रा शांतपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा में शामिल हुए। उपरोक्त दोनो परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में इंग्लिश, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं अन्य भाषा विषय का परीक्षा लिए गये।

परीक्षा केंद्र कोड 250017 अगवाली के एचएम सह केंद्राधीक्षक शैलेश कुमार खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां राजकीय मध्य विद्यालय पिछरी के 54, चलकरी के 86, खेतको के 44, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करणडीह के 26, खेड़ो के 6, बेहरागोड़ा के 39, कुलबंधा के 13, गाभरमोचरो के 15, डहुआ के 23, कन्या मध्य विद्यालय पिछरी की 6 यानि कुल 312 छात्रों ने परीक्षा दी।

इसी तरह चलकरी परीक्षा केंद्र अधीक्षक सह एचएम अनिल सिंह के अनुसार यहां मध्य विद्यालय अंगवाली के 68, कानीडीह के 15, खेतको के 32, आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी के 38, चांपी के 56 तथा सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर अंगवाली के 20 यानि कुल 229 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो से तीन शिक्षकों को निगरानी बतौर प्रतिनियुक्त किया गया था।

बताया गया कि अंगवाली परीक्षा केंद्र में यमुना प्रसाद, शिवचरण कपरदार के अलावे अन्य विद्यालयों से विभागीय आदेश पर बुलाए गए थे। इनमें पवन मिश्रा, बीरबल मांझी, रामप्रसाद यादव आदि दर्जन भर शिक्षक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *