Advertisement

सीसीएल की मेडिकल कैम्प में 52 मरीजों ने कराया ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीसीएल ढोरी सेंट्रल हॉस्पिटल द्वारा 10 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मेडिकल कैम्प लगाया गया। आयोजित मेडिकल कैम्प में क्षेत्र के 52 मरीजों ने अपना ईलाज कराया।

जानकारी के अनुसार उक्त मेडिकल कैंप में सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी के वरीय चिकित्सक सह जनरल फिजिशियन डॉ अंकित गौरव ने क्रमवार महिला एवं पुरुष रोगियों का ईलाज किया। अस्पताल के आया रीता कुमारी के सहयोग से वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने रोगियों के बीच दवा वितरण किया।

प्रीति वास्की ने पुस्तिका में रोगियों की नाम अंकित किए, जबकि संगीता डूंगडूंग ने दर्जनों रोगियों के रक्तचांप की माप की। इस कार्य में जितेंद्र चौहान ने सहयोग किया।
रक्तचांप जांच की सूची में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, गौतम पाल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *