Advertisement

रेणुकिरण वेलफेयर द्वारा सत्यलोक को भेजा गया 50 स्कूल बैग्स बच्चों के बीच वितरित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की राजधानी दिल्ली स्थित रेणुकिरण वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सत्यलोक संस्था को भेजे गए 50 स्कूल बैग्स एक जून को सत्यलोक द्वारा हजारीबाग जिला के हद में नरकी स्थित नवाडीह के जरूरतमंद बच्चों के बीच वितरित किया गया।

ज्ञात हो कि सत्यलोक संस्था बीते कई वर्षों से नवाडीह के गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। इस अवसर पर सत्यलोक संस्था की टीम, बच्चों और उनके अभिभावकों ने रेणुकिरण वेलफेयर फाउंडेशन का हृदय से साधुवाद दिया।
जानकारी देते हुए सत्यलोक के संस्थापक एस एन राय ने बताया कि रेणुकिरण वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भेजे गए तमाम बैग्स बच्चों की शिक्षा में सहायक सिद्ध होंगे और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि सत्यलोक संस्था ने इसे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सार्थक प्रयास है और रेणुकिरण वेलफेयर फाउंडेशन की इस पहल को उन्होंने प्रेरणास्पद करार दिया। इस अवसर पर सत्यलोक संस्थापक ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सेवाभाव को दोहराते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। कहा कि सत्यलोक संस्था को भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग और समर्थन की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *