एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के अग्रसेन स्मृति भवन मे 22 जून को मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर मे कुल 50 रक्तदाताओं ने राक्तदान किया।
इस अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक अमित राईका उर्फ पिन्टू, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त, किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानवता की सेवा करें। कहा गया कि रक्तदान करने से रक्तदाताओं में किसी भी विकार की संभावना कम हो जाती है और शरीर में नया शक्ति का संचार होता है, इसलिए सीमित अंतराल पर जरुर रक्तदान करें।
![]()













Leave a Reply