Advertisement

बोकारो के 5 खिलाड़ी अंडर 14 जूडो एसजीएफआई नेशनल्स गेम के लिए लुधियाना रवाना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई द्वारा पंजाब के लुधियाना में होने वाले अंडर 14 जूडो प्रतियोगिता में बोकारो के 5 खिलाड़ी शामिल होंगे।

यह आयोजन आगामी 6 जनवरी से 11 जनवरी तक लुधियाना में आयोजित की जा रही है, जिसमें बोकारो के 5 खिलाड़ी झारखंड टीम में शामिल होकर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में 30 किलोग्राम वर्ग में एमजीएम स्कूल बोकारो के अंशु कुमार, 35 किलोग्राम वर्ग में सत्यम कुमार केसरी, 40 किलोग्राम वर्ग में अमन कुमार, 45 किलोग्राम वर्ग में स्पर्श राज प्लस और 40 किलोग्राम वर्ग में पेंटिंकोस्टल स्कूल बोकारो की साक्षी गुप्ता वेट कैटेगरी में अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगे।

खिलाड़ियों के साथ टीम कोच के रूप में रांची के अंशुमन राय एवं बोकारो की पायल सिंह मौजूद रहेगी। वही झारखंड सरकार की ओर से एक टीम मैनेजर खिलाड़ियों के साथ झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। विगत 10 दिनों से सभी खिलाड़ियों का झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय स्टेडियम में झारखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों का कैंप लगाया गया, जिसमें झारखंड के जूडो प्रशिक्षकों द्वारा दो सेशन में प्रतिदिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी गई तथा पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी नेशनल स्कूल गेम्स के जूडो प्रतियोगिता में झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी त्रिपाठी एवं सचिव परीक्षित तिवारी के साथ-साथ बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद एवं सभी पदाधिकारी ने प्रस्थान से पुर्व खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *