Advertisement

इंटर स्टेट गिरोह के 5 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार व् लूट का सोना बरामद

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के पलामू में पुलिस की सक्रियता से लुटकांड के पांच आरोपी लूट की सामग्री के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

जानकारी के अनुसार पलामू पुलिस ने एक जेवर दुकान से लूटपाट करने वाले इंटर स्टेट गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और 54 ग्राम स्वर्ण आभूषण बरामद किया है।

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी गिरोह झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में कई बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। गिरफ्तारी छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर इलाके में की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के 8 से 10 सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि लूटकांड में शामिल आरोपियों ने घटना के बाद सोने का बंटवारा किया था। गिरफ्तार आरोपियों में हरिहरगंज के राकेश कुमार, कुटुंबा के पंकज पासवान, विशाल सोनी, विकास सोनी और औरंगाबाद के राहुल कुमार का वाला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं और अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं, जिससे पुलिस को आगे की जांच में मदद मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *