उप महाप्रबंधक ने द्वीप प्रज्वलित कर किया दीपावाली क्रिकेट धमाका की शुरुआत
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। स्थानीय बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में 14 अक्टूबर को पांच दिवसीय दिवाली क्रिकेट धमाका की शुरुआत की गयी। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, एसबीआई शाखा प्रबंधक अमित कुमार, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, डीवीसी की संज्ञा दास द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व् फीता काटकर पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात् कमिटी तथा खिलाड़ियों के विशेष आग्रह पर बैट बॉल मारकर उत्साह बढ़ाई।
जानकारी के अनुसार 14 से 18 अक्टूबर तक बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान में चलने वाला टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेगी। वही विजेता टीम को पचास हजार एवं उप विजेता टीम को तीस हजार रुपया पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उद्घाटन दिवस पर पहला मैच करण इलेवन बीटीपीएस एवं लाडला इलेवन के बीच खेले गए मैच में करण इलेवन बीटीपीएस पांच विकेट से विजय रही।
मैच में अंपायर की भूमिका में प्रसेंजीत दत्ता, गोपाल साव तथा मुस्तकीम ने निभाई, कॉमेंटेटर में अशफाक अंसारी व् राजराव थे। इस अवसर पर आयोजनकर्ता समिति के अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं सचिव कार्तिक कुमार ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर उपरोक्त गणमान्य जनों के अलावा कमिटी के सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply