Advertisement

सोनपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई में 5 की गिरफ्तारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्ट द्वारा बीते 6 सितंबर को चलाए गए विशेष चेकिंग एवं गश्ती के दौरान कुल 5 आरोपियों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार सभी मामलों में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि रेल मंडल के हाजीपुर आरपीएफ पोस्ट ट्रेन संख्या 12505 में हाजीपुर यार्ड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसमें CR. NO- 827/ 25 धारा 141 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि सोनपुर आरपीएफ पोस्ट ट्रेन क्रमांक 14006, 15034 एवं 14005 में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी बीएजी एल गोल्डीनगंज दिघवारा गेट क्रमांक-16 के निकट, सोनपुर–परमानंदपुर खंड KM-273/25 एवं सोनपुर यार्ड में की गयी है। इस अभियान के तहत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं यात्रा माहौल को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व बीते 5 सितंबर को सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान कुल 4 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें खगड़िया पोस्ट, बछवारा पोस्ट, बरौनी पोस्ट एवं सोनपुर पोस्ट शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *