Advertisement

हरला में पॉलट्री फार्म से 450 लीटर स्पिरिट जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर बीते 3 अक्टूबर को छापारकर जिला के हद में हरला थाना क्षेत्र से 450 लीटर स्पीरिट बरामद किया गया। छापामारी के दौरान धंधेबाज को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में देर रात्रि जिला उत्पाद बल एवं हरला थाना की पुलिस द्वारा हरला थाना क्षेत्र के पचौरा गाँव के एक पॉलट्री फार्म में छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में पॉलट्री फार्म के मालिक रंजीत कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया एवं अन्य अभियुक्त प्रदीप कुमार मंडल पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर हरला थाना में अभियोग दर्ज किया गया। मौके से 450 लीटर स्पिरिट भरा 10 प्लास्टिक के जरकीन जब्त किया गया। छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की समेत अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *