
फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत स्थित पंचायत भवन के सामने रहनेवाला 45 वर्षीय सपन साह ने आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक मानसिक रूप से तनावग्रस्त बताया जा रहा है।
घटना बीते 28 जून के रात की बताई जा रही है। जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 29 जून की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटक रहे शव की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदलबल पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जा में कर तहकीकात में जुट गयी।
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय से मृतक मानसिक रूप से तनावग्रस्त था। तनाव ग्रस्त होने की कारणों का कोई जानकारी नहीं मिल पाया है। प्रशासन मामले की तहकीकात करने में जुटी है।
![]()












Leave a Reply