प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अमलो रेलवे साइडिंग के इंजन साइड से अवैध कोयला की छापेमारी की गयी। छापेमारी में 43.280 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे अमलो रेलवे साइडिंग के इंजन साइड से अवैध कोयला की छापेमारी की गयी जिसमें 43.280 टन कच्चा एवं पौड़ा कोयला जब्त किया गया, जिसे जेसीबी से ट्रेक्टर मे लोड कर अमलो रेलवे साइडिंग क्रेशर मे अनलोडिंग किया गया।
छापेमारी मे बेरमो थाना से सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार राय, विनोद कुमार मंडल एवं सीआईएसएफ के उप समादेष्टा वी.एस. नेग्गी, सहायक कमांडेंट के. वी. ए. श्रीधर, इंस्पेक्टर पी. के. सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, क्यूआरटी एएसआई यू. के. राय, क्राइम से एस. के. तिवारी, महिपाल सिंह , सीसीएल से एरिया सुरक्षा इंचार्ज अनाम वारिश, हवलदार कृपाल सिंह, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, विनोद नोनिया, होम गार्ड जितेन्द्र रजक, दिलचंद महतो, मो. जिलानी, कान्ति खाखा, बेली देवी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply