Advertisement

रांगामाटी में कूएं में गिरा गिट्टी लदा 407 मालवाहक वाहन, बाल-बाल बचा चालक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव में 6 मार्च को एक गिट्टी लदा 407 मालवाहक वाहन कुएं में गिर गया। उक्त घटना में वाहन चालक बाल-बाल बच गया।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार कुएं के सामने सड़क पर पीसीसी ढलाई का कार्य चल रहा था। जिसके‌ कारण मंजूरा की तरफ़ से आ रहा वाहन पीछे मोडकर डायवर्सन से होकर पार करना चाह रहा था। पीछे मोड़ने के क्रम में वाहन का पिछले हिस्से का दोनों चक्का कुएं में आ गया। जिससे गिट्टी भरा वाहन पीछे की ओर से कुएं में गिर गया।‌

हालांकि कुएं में ज्यादा पानी नहीं था। कूंए में गिरने के साथ ही वाहन चालक सामने का ग्लास तोड़कर बाहर निकल आया।‌ बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सिर्फ चालक ही था। बता दें कि, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बोकारो की ओर से कसमार प्रखंड के हद में मंजूरा कॉलेज मोड़ से रांगामाटी तक पथ का मजबूती एवं मरम्मतीकरण कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में रांगामाटी में पीसीसी ढलाई किया जा रहा है। जिसके कारण छोटे-बड़े सभी वाहन डायवर्सन से होकर पार हो रहे हैं। जिससे दुर्घटना की संभावना को बल मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *