Advertisement

महिला दिवस पर 40 महिलाओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोड़िया दक्षिणी पंचायत सचिवालय में बीते 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के 40 महिलाओं के बीच अंग वस्त्र का वितरण किया गया। नेतृत्व पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने की।

जानकारी के अनुसार बोड़िया दक्षिणी पंचायत सचिवालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंचायत की मुखिया तरुलता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा कुल 40 महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लाभुक बसंती देवी, ममता देवी, शकुंतला देवी, अतरी देवी, विमली देवी, रीता देवी, सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

मौके पर वार्ड सदस्य बसंती देवी, नसीमा खातून, पर्यावरण सखी सुशीला देवी, जल सहिया लीना एंथोनी, सहिया गुड़िया, शिक्षिका नूतन बाला देवी, एएनएम स्नेह लता, महिला नेत्री क्रांति सिंह सहित अन्य दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *