Advertisement

रुतागुटू में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

साफ सफाई से ही डेंगू बीमारी को रोका जा सकता है-डॉक्टर हरेंद्र मुंडा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा व् नोवामुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 सितंबर को आयुष्मान भव: कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान मेला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजामदा के रुतागुटू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित आयुष्मान मेला में निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच, नि:शुल्क टीकाकरण, गैर संचारी रोग अंतर्गत 30 वर्ष के ऊपर आयु के सभी लाभार्थी का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जांच तथा मलेरिया, कुष्ठ एवं यक्ष्मा संबंधित जांच सहित सामान्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गई।

इस अवसर पर डॉक्टर हरेंद्र मुंडा ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पनप रहे बीमारियों से रहिवासियों को लड़ना होगा एवं जागरूक हो बीमारियों का दमन करना होगा। कहा कि स्वस्थ जीवन ही सफल जीवन है। वर्तमान में डेंगू की समस्या से कई राज्य प्रभावित हो रहे हैं। साफ सफाई के माध्यम से ही डेंगू की बीमारी को रोका जा सकता है।

आयुष्मान मेला के माध्यम से लगाए गए चिकित्सा शिविर में आसपास गांव के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य का लाभ उठाया। वही रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं ने अपना ब्लड डोनेशन किया। इस दौरान रक्तदान शिविर के माध्यम से 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रक्तदान शिविर में जिला से आए सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ाजामदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हरेंद्र मुंडा के अलावा एएनएम रंजीता नायक, एएनएम मरीना अन्ना लकड़ा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *