एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के जरूरतमंदों के बीच 9 जनवरी को 40 कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अधिकारी सीएसआर के देखरेख में क्षेत्र के गरीब लोगों के बीच वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र 16 नंबर धौड़ा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुमंती देवी ने कहा कि जनवरी माह की शीतल लहरी रहिवासियों को काफी परेशान कर रही है। ऐसे में सीसीएल द्वारा उपलब्ध कंबल जरूरतमंदों को काफी राहत देगा।
क्षेत्रीय अधिकारी सीएसआर चंदन कुमार ने कहा कि सीसीएल कथारा क्षेत्र सामाजिक दायित्व का अपने क्षमता के अनुसार निर्वाहन करती रही है। इसी के तहत निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत कथारा क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीण हलकों में जरूरतमंद गरीब रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र 16 नंबर धौड़ा में आसपास के गरीब परिवारों के बीच 40 कंबल बांटे गए। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
मौके पर एक्टू से संबद्ध कोल माइंस वर्कर्स यूनियन (सीएमडब्ल्यूयू) के जारंगडीह शाखा सचिव बाल गोविंद मंडल, उक्त पंचायत की उप मुखिया पूजा देवी, वार्ड सदस्य जयंती देवी, गायत्री देवी, आशा देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, राखी देवी, गौतम राम, करण सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply