Advertisement

अभ्युदय बैंक के 4 लूटेरों को जोन 6 की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस का धमाका, घाटकोपर के अलावा खुलेंगे और कई दफन राज

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। कुर्ला के अभ्युदय सहकारी बैंक, लूट कांड में नेहरूनगर पुलिस ने महज 6 दिनों में 4 अन्तर्राज्यीय गिरोह के लूटेरों को पंजाब के भाटिंडा से गिरफ्तार किया है। जोन 6 के डीसीपी समीर शेख, एसीपी यूसुफ सौदागर और सीनियर पी आई अंकुश खेड़कर के मार्गदर्शन पुलिस की टीम ने इस गिरोह को पंजाब के भाटिंडा से गिरफ्तार कर लिया। लूटेरों के गिरोह में एक से बढ़ कर एक मास्टर माइंड लोग हैं। इस गिरोह ने एटीएम मशीन खोलकर 3,07,500 रुपये नकद और 1 एटीएम मशीन कैसेट निकाल कर चंपत हो गए। यह घटना 7 जून की शाम का है। इस गिरोह के सदस्यों में जसवीर सिंह सुखदेव सिंह (29), लखवीर सिंह बलदेव सिंह (31), गुरप्रीत सिंह करनैल सिंह (27) और रछपाल सिंह बलदेव सिंह (37) का समावेश है। पुलिस ने इस मामले को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए), 318 (4), 336 (3), 340 (2), 111,3 (5) व धारा 43 (ए), 66 (सी) और 66 (डी) सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि इस मामले की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि कुर्ला पूर्व के नेहरूनगर थाना क्षेत्र के अभ्युदय सहकारी बैंक लिमिटेड में एटीएम मशीन का लॉक नकली चाबी से खोलने, स्पाई कैमरे के जरीय अंदर के कैश बॉक्स का पैटर्न कोड प्राप्त करने, कैश बॉक्स को खोलने और उसमें से नकदी चोरी करने के आरोप में अंतरराज्यीय गिरोह को पंजाब के भाटिंडा से गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एटीएम कक्ष में प्रवेश कर एटीएम मशीन खोलकर 3,07,500 रुपये की नकद और 1 एटीएम मशीन कैसेट निकाल कर चलते बने थे। बता दें कि इस गिरोह पर घाटकोपर पुलिस स्टेशन में 8,86,600 रुपयों की चोरी का मामला दर्ज है।

अभ्युदय सहकारी बैंक लूट कांड की जानकारी मुंबई पुलिस की जोन 6 इकाई के पुलिस उप आयुक्त समीर शेख ने प्रेसवार्ता कर साझा किया। उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत मिलते ही अपनी विभिन्न टीमों को तैनात किया। इस दस्ते ने सीसीटीवी कैमरे भी जब्त किया है। आरोपियों के पास से 3,00,000/- रुपए की स्कोडा कार नं. एच.आर. 40.डी. 9681, 20,000/- रुपए की नकदी, तीन मोबाइल फोन, एक जासूसी कैमरा, एक एयरटेल माय वाईफाई इंटरनेट डोंगल, तीन सिम कार्ड, एक मेमोरी कार्ड रीडर, एक ओटीजी और नकली चाबी आदि खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपायुक्त समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त नेहरूनगर संभाग यूसुफ सौदागर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंकुश खेड़कर के मार्गदर्शन पुलिस निरीक्षक शिवाजी पावड़े कर रहे हैं।

Tegs: #4-robbers-of-abhyudaya-bank-arrested-zone-6-police-team-arrested

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *