Advertisement

सीसीएल ढ़ोरी मे 4 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गयी विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया के चार सेवानिवृत्त कर्मियो को 31 जुलाई को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी़।

इस अवसर पर जीएम रंजय सिंहा और श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत कामगारों को शॉल ओढ़ाया और मोमेंटो, उपहार व श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके सुखमय भविष्य की कामना की।

समारोह में जीएम ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों से नये कामगारों को काफी कुछ सीखने को मिला है। कहा कि कंपनी हित में की गयी इनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त कर्मी कंपनी से मिली राशि का सदुपयोग करें।

सेवानिवृत्त होने वाले रवींद्र कुमार मिश्रा, दशरथ बाउरी, पुरन चंद्र राम और खीरा देवी शामिल है। समारोह का संचालन एसओपी प्रतुल कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद तौकीर आलम ने किया।

मौके एसएमओ, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह सहित यूनियन नेता आर उनेश, गोवर्धन रविदास, विनय सिंह, अविनाश सिंह, जयनाथ मेहता, संत सिंह, ललन मल्लाह, बिरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *