एम ए खान/ मुंबई। मुंब्रा परिसर में महिलाओं की मदद व उनके लिए उत्कृष्ठ कार्यो को बखुबी अंजाम देने वाली बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। बताया जाता है कि मुंब्रा के राशीद कंपाउंड में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं ने पार्टी की स्मिता खैर और नूरजहां मरमरे के नेतृत्व में शिवसेना में शामिल हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मुंब्रा के राशीद कंपाउंड की करीब चार दर्जन मुस्लिम महिलाएं शिवसेना में शामिल हुई। इन्हें कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडे और ठाणे जिला प्रमुख महिला आघाड़ी लता ताई पाटिल ने पद देकर सम्मानित किया।
शिवसेना में शामिल हुई शबाना फिरोज आलम शेख को शाखा संघटक बनाया गया है। वहीं जमीला अजीज शेख को उप शाखा संघटक, शाहिना अब्दुल राशीद अंसारी को उपशाखा संघटक, राजिया अनवर हुसैन काजी उप शाखा संघटक , सलमा आलमगिर शेख को उप शाखा संघटक के पद से नवाजा गया है।
बता दें कि महज चंद दिनों में इन महिला पदाधिकारियों ने अपने साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं को जोड़ लिया है। इससे कल्याण जिला प्रमुख लांडे और ठाणे जिला महिला आघाड़ी की लता ताई पाटिल बेहद खुश हैं। लता ताई ने कहा कि अगर ये महिलाएं मनपा चुनाव से पहले हमारे साथ होती तो और भी अच्छा होता।
![]()












Leave a Reply