एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो के चुनाव को लेकर बेरमो प्रखंड कार्यालय मे 3 फरवरी का दिन काफी अहम रहा। चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने तथा वार्ड पार्षद के लिए 68 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए ममता देवी ने दो सेट में आवेदन जमा की है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद फुसरो के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर निर्मला देवी, प्रतिमा देवी, अनु कुमारी तथा ममता देवी ने आवेदन पत्र दाखिल किया है। ममता देवी ने दो सेट में नामांकन कराया है।
वहीं वार्ड उम्मीदवारों में वार्ड एक से मंजू देवी, रेनू देवी व नूरी कुमारी, वार्ड दो से रिंकू कुमार निषाद, राजेश कुमार, मनोज कुमार, एबी शर्मा, सत्येंद्र यादव, सुनीता व राजीव कुमार सिंह, वार्ड तीन से जीबू विश्वकर्मा, संजय कुमार गंजु, सागर कुमार पतार व राजेश मुंडा, वार्ड चार से अमृता कश्यप, वार्ड पांच से विजय तिवारी व दिलीप कुमार, वार्ड छह से राम चरण तुरी, हर्ष कुमार, हेमचंद कुमार व सोनू कुमारी, वार्ड सात से मदन कुमार व अनिल कुमार मौर्य, वार्ड आठ से विनोद कुमार नोनिया व आजाद नोनिया, वार्ड नौ से चाइना कर्मकार, वार्ड दस से वीणा देवी, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार राय, अजय कुमार जायसवाल व मदन प्रसाद, वार्ड ग्यारह से ज्योति देवी, वार्ड बारह से पिंकी देवी, मीना देवी, कंचन कुमारी व नैना कुमारी, वार्ड तेरह से बबीता कुमारी, वार्ड चौदह से अर्चना सिंह व सूरज कुमार चौहान, वार्ड पंद्रह से धर्मेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार व चंद्रशेखर कुमार सिंह, वार्ड सोलह से सोनी देवी, गुड़िया कुमारी व रश्मि सिंह ने सक्षम पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

इसी क्रम में फुसरो नगर परिषद के वार्ड सत्रह से अंजू देवी व देविकी कुमारी, वार्ड अठारह से सूरज देवी, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, चंपा देवी व प्रीतिबला कुमारी, वार्ड उन्नीस से भुनेश्वर रविदास व माया देवी, वार्ड बीस से गायत्री कुमारी, वार्ड इक्कीस से सुभद्रा कुमारी व पूजा कुमारी, वार्ड बाइस से संजय कुमार गुप्ता व अरविंद कुमार, वार्ड तेइस से अनीता कुमारी, रमेश कुमार, नीरज कुमार बरनवाल, मनोज कुमार सिंह, केदार प्रसाद सिंह व राकेश कुमार, वार्ड चौबीस से पिंकी कुमारी व बीणा देवी, वार्ड पच्चीस से मो. इस्तियाक आलम, ऊषा कुमारी व दीपक कुमार शर्मा, वार्ड छब्बीस से रिया कुमारी व रेखा देवी, वार्ड सताइस से माधुरी देवी व बबीता देवी तथा वार्ड से रेनू देवी व् रानी कुमारी ने नामांकन कर अपनी उम्मीदवारी पेश की है।
![]()













Leave a Reply