प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला अंधापन नियंत्रण समिति व् सिविल सर्जन के निर्देश पर 6 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
बताया जाता है कि हाजी एआर मेमोरियल नेत्र चिकित्सालय कथारा द्वारा नेत्र-जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसका पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, फुलेंद्र रविदास एवं अन्य द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। बताया गया कि आयोजित शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आये कुल 64 नेत्र रोगियों की जांच की गयी, जिसमें 38 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गये।

सभी को ऑपरेशन के लिए वाहन द्वारा कथारा स्थित नेत्र अस्पताल ले जाया गया। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आरोफिल, डॉ एम. आलम, स्वास्थ्य कर्मी ताहिर आलम, मो. सलीम आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply