Advertisement

37वां सालाना एक दिवसीय जश्न-ए-ज़ियारत मूए मुबारक आज

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी दरगाह कुतुब-उल-औलिया हज़रत अल-हाज ख़्वाजा सूफ़ी सैय्यद मंसूर-उल-हसन शाह में सज्जादा नशीन हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी सैय्यद वसीम-उर-रहमान शाह ताज-उल-अस्फ़िया उर्फ़ जुगनू मियां के नेतृत्व में आखिरी नबी मोहम्मद मुस्तफा स०अ० वसल्लम का जन्म दिन मनाया जाएगा। भांडुप पश्चिमम के खिंडी पाडा में स्थित खानकाह महफिल हसनी आश्रम में 37वां सालाना एक दिवसीय जश्न-ए-ज़ियारत नूर ए मुबारक का आयोजन किया गया है। बुधवार 3 सितंबर को स०अ० वसल्लम कि अकीदत पेश की जाएगी। इस लिहाज से सभी मुरीद और उनके चाहने वालों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं।

खानकाह महफ़िल हसनी आश्रम भांडुप में आखिरी नबी मोहम्मद मुस्तफा स०अ० वसल्लम का जन्म दिन मनाया जाएगा। इस मौका पर बाद नमाज़ ज़ुहर:महफ़िल-ए-मीलाद शरीफ़ शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक मूए मुबारक का दर्शन कराया जाएगा। बाद नमाज़ असर: दुरूद शरीफ़, चराग़ां, गुलपोशी व वज़ीफ़ा ख़्वानी होगी। बाद नमाज़ ईशा:हल्का-ए-ज़िक्र, शजरा ख़्वानी, महफ़िल-ए-समा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मुबारक महफ़िल में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में शिरकत करें।

Tegs: #37th-annual-one-day-celebration-e-ziyarat-mubarak-today

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *