Advertisement

अनुमंडलीय अस्पताल में नेत्र जांच शिविर में 363 मरीजों की हुई जांच

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में हाजी ए आर मेमोरियल आंख अस्पताल कथारा की ओर से 15 दिसंबर को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जांच शिविर का आयोजन युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश ने किया। शिविर का उद्घघाटन फुसरो नगर परिषद के सीओ मनोज कुमार, भाजपा नेता राजेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्रमिक नेता राजेश कुमार सिंह और डॉक्टर शकुंतला कुमार आदि ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सीओ मनोज कुमार और भाजपा के गिरिजा देवी व राजेश सिंह ने कहा कि फुसरो और आसपास के बुजुर्गों और नेत्र रोगियों को इस शिविर से फायदा होगा। युवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष आर उनेश ने कहा कि इस शिविर से गरीब, असहाय व निरीह, बुजुर्गों व नेत्र रोगियों को फायदा होगा और परीक्षण के उपरांत नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

शिविर में डॉक्टर आरोफिल शेख और डॉ राजेश कुमार के द्वारा 363 लोगों की नेत्र जांच की गई। जिसमें लगभग 153 मरीजों में मोतियाबिद के लक्षण पाया गया। मोतियाबिंद पीड़ितों का नि:शुल्क आपरेशन के लिए हाजी ए मेमोरियल अस्पताल कथारा में 100 लोगो को भेजा गया। बचे 53 लोगों का ऑपरेशन आगामी 25 दिसंबर को किया जाएगा।

मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक नवीन बारला, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष सुशांत राईका, संघ के संरक्षक दिलिप गोयल, मंजूर हुसैन जिया, मो. इलियास, संतोष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, सुमित सिंह, सूरज सिंह राठौर, अभिजीत दत्ता, विजय नोनिया, रोहित मित्तल, राधा देवी, सुमन कुमारी, पूर्व पार्षद बिलासी देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *