Advertisement

एएडीओसीएम प्रबंधन के साथ भामसं का 33 सुत्री एजेंडा वार्ता संपन्न

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना के परियोजना पदाधिकारी के साथ भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी के सदस्यों के साथ 23 दिसंबर को एजेन्डा वार्ता बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी राजीव सिंह द्वारा बैठक की अध्यक्षता तथा संचालन प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक सिन्हा द्वारा किया गया। वही ट्रेड यूनियन की ओर से अमलो परियोजना के अध्यक्ष फूली गोप द्वारा बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, ढोरी के भामसं बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह, संगठन मंत्री कुलदीप, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष हीरालाल रविदास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उक्त मौके पर परियोजना पदाधिकारी ने बैठक की शुरूआत महासंघ के पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा को स्वागत करते हुए किया तथा श्रमिक प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रबंधन व ट्रेड यूनियन एक दूसरे के पूरक होते है। संगठन व प्रबंधन के सामन्जस्य से कोल इंडिया आज देश मे कोयला उत्पादन कर देश मे ऊर्जा के श्रोत में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वही रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज की 33 सुत्री एजेंडा वार्ता बैठक में कामगरों के विभिन्न ज्वलन्त समस्याओं पर संगठन की ओर से प्रबंधन को ध्यानाकर्षित कर अवगत कराया गया है।

जैसे प्रबंधन लगातार जो रविवारीय ड्यूटी में कोल कर्मियों की कटौती कर रही है, उसपर रोक लगाने, शुद्ध पेयजल, कामगरों के आवास मरम्मत, सैप से कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों, सुरक्षा कामगारों को समय पर पदोन्नति, एसएलपी, असैनिक विभाग के कार्यो में अनिमितताओं, संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण, सेवानिवृत कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, हॉल रोड सुव्यवस्थित, शुद्ध पेय जल, लाइट, कोयला चोरी, सुरक्षा किट, जूता मुहैया कराने आदि ज्वलंत समस्याओं से संगठन ने प्रबंधन को अवगत कराया है। जिस पर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।

उक्त मौके पर प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक मुनिनाथ सिंह, विधुत एवं यांत्रिक अधिकारी अभय नारायण, सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार, असैनिक विभाग के अधिकारी रामलखन यादव, परियोजना अभियंता उत्खनन सुभाष चंद्र सिन्हा, संगठन की ओर नुनुचंद महतो, राजेश पासवान, बिरेन्द्र गुप्ता, कुंडा सिंह, भुनेश्वर, फूलचंद किस्कू, प्रमोद शर्मा, प्रतोष कुमार रॉय, सोमनाथ मिश्रा, बढ़न लोहार, नरेश प्रसाद, कैलाश महतो, बलाल हुसैन, कुलदीप साव, छोटन सामंतो, आनंद मोदी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *