Advertisement

नव युवक संघ जलडीहा द्वारा संपन्न तीन दिवसीय फुटबाॉल महाकुंभ मे 32 टीम शामिल

खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए-सोनाराम सिंकु

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखंड के जलडीहा मैदान में तीन दिवसीय फुटबाॉल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन नव युवक संघ जलडीहा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का समापन 12 अक्टूबर को किया गया।

फुटबॉल महाकुंभ के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु उपस्थित थे। मौके पर विधायक सिंकु ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। हारने वाले खिलाड़ी निराश ना हो, बल्कि अगली खेल में बेहतर करने का प्रयास करें। अवश्य ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयासरत है। समय-समय पर खिलाड़ियों को फुटबॉल व खेल सामग्री प्रदान कर आगे बढ़ाया जा रहा है।

विधायक सिंकु ने खिलाड़ियों को नशा एवं बुरे संगत से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी जीवन सफल बनाये।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कुल 32 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। चौथा स्थान तक की टीमों को पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर फाइनल मैच के विजेता स्नेहा एफसी हाट करंजिया को ₹1,05,000/+खस्सी +ट्रॉफी, उप विजेता सूर्यनास एफसी को ₹70,000/+खस्सी +ट्रॉफी, तृतीय स्थान पर सिवानी एफसी को ₹30,000/+खस्सी +ट्रॉफी, चौथे स्थान पर लुका ब्रादर्स चाईबासा को ₹30,000/+खस्सी+ट्रॉफी मुख्य अतिथि सिंकु ने प्रदान किया। साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर भविष्य में भी बेहतर खेलने के लिए शुभकामनाएं दी।

मौके पर नव युवक संघ जलडीहा के फुटबॉल महाकुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकु, सचिव अनुप गोप, कोषाध्यक्ष आशिष गोप, संरक्षक उमेश गोप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य अतिथियों में जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती, जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सह कुसमिता पंचायत मुखिया जयप्रकाश लागुरी, यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेस्सा, छोटा महुलडीहा पंचायत मुखिया रीता सिंकु, करंजिया पंचायत मुखिया जूलियस हेंब्रम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष मकरध्वज सरदार, प्रखंड महासचिव क्रान्ति तिरिया, रंजीत गागराई, रोशन पान, रंजन गोप, राजू हेंब्रम, सक्रिय कांग्रेसी लोकनाथ पान, संजय कुमार गोप, बबलू गोप, सुरेन्द्र सिंकु, रघुनाथ राउत, मोहम्मद जावेद, भोला, समाज सेवी विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *