Advertisement

बीडीए कॉलेज में मनाई गयी स्व. बिंदेश्वरी दुबे की 31वीं पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिनके नाम पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी में कॉलेज संचालित है, उन्ही दिवंगत बिंदेश्वरी दुबे की 31वीं पुण्यतिथि 20 जनवरी को मनाई गयी।

जानकारी के अनुसार बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविधालय (बीडीए कॉलेज) पिछरी के सभाकक्ष में 20 जनवरी को देर शाम स्व. दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य व्याख्याताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. दुबे बेरमो कोयलांचल में इंटक के प्रतिनिधित्व करते हुए कोयला मजदूरों की खूब सेवा की। साथ ही कांग्रेस शासन काल में गिरिडीह के सांसद, तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

स्व. दुबे को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में कॉलेज के प्राचार्य सचिदानंद सिंह, वरीय व्याख्याता डॉ महेश चन्द्र, प्रो. ए. के. घोषाल, प्रो. एम. सिंह, प्रो. एम. के. पाठक, प्रो. केतकी सिन्हा, डॉ वी. के. सिन्हा, प्रो. आशीष कुमार, डॉ एस. अहमद, प्रो. दाऊद अंसारी, प्रो. बी. रविदास, प्रो. एम. अंसारी, डॉ. पी. के. जोरियार, प्रो. एस. कुजूर, डॉ राजेश सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मी हर्षित वर्णवाल, सानू रजवार, रामचन्द्र मांझी, तारकेश्वर रजवार, नेहा कुमारी एवं अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *