Advertisement

चलकरी में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 315 लीटर चुलाई शराब जब्त

छापामारी में बरामद 11460 केजी जावा महुआ किया गया विनष्ट

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर 22 मई को उत्पाद विभाग द्वारा बोकारो जिला के हद में चलकरी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। छापेमारी में 315 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में 22 मई को आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी स्थित दामोदर नदी किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी।

छापामारी के क्रम में 11460 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर उसे विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान छापेमारी दल ने 315 लीटर चुलाई गई महुआ शराब को जब्त किया। बताया गया कि छापेमारी के बाद संदिग्ध अभियुक्तों के विरुद्ध विभाग द्वारा उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत् अभियोग दर्ज किया गया।

छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *