Advertisement

नेताजी सेवा संघ के स्थापना दिवस पर शिविर में 30 रहिवासियों ने किया रक्तदान

नेताजी के आदर्शों पर चलने से ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी-रविंद्र पांडेय

सीसीएल द्वारा ब्लड बैंक का स्थापना कराने का प्रयास किया जायेगा-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कारगली बाजार में नेताजी सुभाष सेवा संघ द्वारा नेताजी की 129वां जयंती एवं संघ का 16वां स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया।

करगली बाजार स्थित नेताजी सुभाष सेवा संघ प्रधान कार्यालय मे मनायी गयी स्थापना दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार नेताजी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित शिविर में रक्त संग्रह रेड क्रॉस सोसाइटी और सदर अस्पताल बोकारो के डॉक्टर मैथिली ठाकुर, सहयोगी संजय कुमार, धनंजय कुमार, कुमार हर्षवर्धन द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, विशिष्ठ अतिथि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के झा, ढोरी क्षेत्र के जीएम रंजय सिंहा, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष माइनिंग (बीएंडके क्षेत्र) के. एस. गैवाल, पीओ राजीव कुमार सिंह, वी. एन. पांडेय, एसओ पीएंडपी शंकर झा, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह व पी एन सिंह, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, ओमशंकर सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, नवल किशोर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य जनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया।

शिविर का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, विशिष्ठ अतिथि महाप्रबंधक एस के झा व रंजय सिंहा ने फीता काटकर किया। मौके पर पुर्व सांसद पांडेय ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलने से ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जीएम सिंहा ने कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का पालन भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां सीसीएल द्वारा ब्लड बैंक का स्थापना कराने का प्रयास किया जायेगा।

जीएम झा ने कहा कि नेताजी ने देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई, जिनके बदौलत आज हम सभी देशवासी आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। भारत की आजादी में नेताजी द्वारा गठित आजाद हिद फौज का योगदान यह देश कभी भूल नहीं सकता। रक्त दाताओं एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए उन्होंने उपस्थित युवाओं से इस तरह के सामाजिक कार्यो को गति देने का आह्वान किया।

उन्होंने संघ को हर प्रकार का सहयोग देने का भरोसा दिया।
संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि संघ के स्थापना दिवस और नेताजी की जयंती पर हर साल रक्तदान शिविर लगाते रहे हैं, जिससे किसी भी बीमार या दुर्घटनाग्रस्त की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहता है।

गायक जयप्रकाश चौहान की टीम द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति,भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेताजी सुभाष सेवा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महतो, सचिव लखन हांसदा, कोषाध्यक्ष महेश कानाबार, सह सचिव आनंद सोरेन, सह कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, संरक्षक कुमार बलराम सिंह, बिनोद रवानी, मनोज कुमार महतो, नन्दा सिंह, सिल्टू बनर्जी, लाल्टू बनर्जी, विश्वजीत डे, नवनीत सिंहा, अशोक कुमार पांडेय, सुमन कुमारी आदि का विशेष योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *