Advertisement

अंगवाली में आयोजित सीसीएल की स्वास्थ्य कैंप में 30 मरीजों ने कराया ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया की केंद्रीय अस्पताल ढोरी द्वारा 22 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में स्वास्थ कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित स्वास्थ कैंप में पंचायत के महिला,पुरुष,बच्चे मिलाकर 30 मरीजों ने अपना ईलाज कराया।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय अस्पताल ढोरी के हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ शादाब ने क्रमवार सभी बीमार जनों का ईलाज किया। वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद ने दवा का वितरण किया। जीएनएम अमृता तिर्की, प्रीति बास्की ने रोगियों को सूचीबद्ध किया तथा रक्त चाप मापे।अस्पताल कर्मी जितेंद्र चौहान, ललन कुमार, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, गौतम पाल, अजीत रविदास, सौरव मिश्रा, मनोज रविदास आदि ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *