Advertisement

जुआ अड्डे पर पुलिस कार्रवाई में 30 लाख कैश व् 25 कार जब्त, 80 जुआरी गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/बड़बील (ओडिशा)। ओडिशा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नुआपाड़ा जिले के लद्धारन क्षेत्र में एक जुआ अड्डे पर छापेमारी की है। पुलिसिया कार्रवाई में 80 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 30 लाख रुपये नकद, 25 चारपहिया और 10 से अधिक बाइक को जब्त किया गया है।

कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह छापेमारी बीते 23 नवंबर की रात्रि नुआपाड़ा जिला के हद में जोंका थाना क्षेत्र के थेलकोबेड़ा गांव में की गई। कार्रवाई नुआपाड़ा के एसपी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल द्वारा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि थेलकोबेड़ा गांव में गोचया के समीप के एक घर में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर 23 नवंबर की रात पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। जिसमें पकड़े गये सभी 80 आरोपियों को थाने ले जाया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला छत्तीसगढ़ से सटे सीमावर्ती इलाके से जुड़ा है। अधिकारियों को संदेह है कि इस जुआ रैकेट में अन्य राज्यों के जुआरी भी शामिल हो सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *