Advertisement

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 प्रस्तावों पर मंत्री परिषद ने मुहर लगाई। नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता लागु होने के कारण मंत्री परिषद में लिए गए निर्णय की प्रेस ब्रीफिंग नहीं की जा सकी।

ज्ञात हो कि कैबिनेट की उक्त बैठक में जेपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उम्र सीमा में छूट से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल टल गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से 14वीं जेपीएससी संयुक्त सैनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने का प्रस्ताव रखा गया था। बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर चर्चा तो हुई लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे अभी स्थगित रखने का निर्देश दिया। सरकार इस विषय पर आगे विचार कर सकती है, लेकिन मौजूदा बैठक में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।

इससे पहले यह अटकलें तेज थी की बैठक में जेपीएससी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने पर सहमति बन सकती है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को फायदा होगा। फिलहाल कैबिनेट से 26 अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बावजूद जेपीएससी से जुड़े अभ्यर्थियों को इस अहम मुद्दे पर सरकार के अगले फैसले का इंतजार करना होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *