प्रहरी संवाददाता/बोकारो। पुरे झारखंड प्रदेश में 20 अक्टूबर को श्रद्धा व् भक्ति के साथ धूमधाम से काली पूजा संपन्न हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालू भक्तजनों ने पूजा पंडालो में माँ काली की श्रद्धा व् भक्ति के साथ पूजा की।
इस क्रम में बोकारो जिला में भी जगह जगह श्रद्धालुओं ने पूजनों पश्चात परिवार के सदस्यों तथा पड़ोसियों के साथ बीते 20 अक्टूबर की देर रात्रि विभिन्न पूजा पंडालो में स्थापित माँ काली की श्रद्धा व् भक्ति के साथ पूजा की।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध वस्ती स्थित माँ काली मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 20 अक्टूबर की देर रात्रि विधिवत पूजा की गयी तथा यहां 21 बकरे की बली देकर माता के स्वरूप को प्रसन्न किया गया। वहीं दूसरे दिन 21 अक्टूबर की संध्या बेला आरती से पूर्व चार बकरे की बली दी गयी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह तथा जगत प्रहरी के बिहार, झारखंड व् ओड़िशा ब्यूरो प्रमुख एस. पी. सक्सेना को काली पूजा कमिटी अध्यक्ष पारस कमार, सचिव विजय कमार, उपाध्यक्ष वसंत कमार, कोषाध्यक्ष शंकर कमार द्वारा माला पहनाकर तथा माता का आशीर्वाद रूपी चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, बांध पंचायत के मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, पुर्व पंसस गोपाल यादव, पुजारी मुखलाल कमार, विष्णु कमार, प्रसाद कमार, जगरनाथ कमार, किशुन कमार, काली पूजा समिति अध्यक्ष पारस कमार, सचिव विजय कमार, उपाध्यक्ष वसंत कमार, कोषाध्यक्ष शंकर कमार, इंदर कमार, राजेश कमार, योगेंद्र कमार, रोशन कमार, धिसू कमार, भुनेश्वर गिरि, शेखर यादव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply