Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 25 छात्राओं को मिली साईकिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कल्याण विभाग की ओर से 7 अगस्त को राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में सत्र 2023-24 के मद में वर्ग आठ की 25 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में साईकिल वितरण की शुरुआत पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के हांथो किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक लालदेव मुंडा, शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना सहित शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार, रितेश बर्मन, कंप्यूटर कोऑडिनेटर गोपाल कुमार पाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *