रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नगर पालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बोकारो जिला प्रशासन ने सूचना भवन में मीडिया कोषांग स्थापित किया है। यह कोषांग चौबीसों घंटे विभिन्न टीवी चैनलों, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत मॉनिटरिंग कर रहा है।
कोषांग का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी समाचार, प्रचार-प्रसार गतिविधियों और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर पैनी नजर रखना है। इसे लेकर प्रत्याशियों की सार्वजनिक गतिविधियों, भाषणों, पोस्टर-बैनर और डिजिटल प्रचार सामग्री की जांच की जा रही है।
मीडिया कोषांग द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने 16 फरवरी को कहा कि आचार संहिता उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
![]()













Leave a Reply