विद्यालय परिसर में स्टाल लगाकर बाल मेला का आयोजन
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के मंडपवारी चौक स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर का 24वां स्थापना दिवस एक मई को मनाया गया।
मालूम हो कि, एक मई 2001 को इस विद्यालय की स्थापना की गयी थी। प्रारंभ में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष आनंद कुमार जयसवाल, सचिव सचिन कुमार मिश्रा, सह सचिव मोती रजवार, धर्मेंद्र कपरदार (वर्तमान मुखिया सह सक्रिय सदस्य) ने प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती सहित अन्य की उपस्थिति में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षकों के नेतृत्व में स्कूली बच्चे व बच्चियों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाकर बाल मेला का आयोजन किया। मुखिया, विद्यालय प्रबंधन समिति सहित आगंतुक अभिभावकों ने व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
मौके पर शिक्षक राम कपरदार, इम्तियाज अंसारी, बंधन मरांडी, कुशुम लता, शीला कुमारी, अमीषा कुमारी, विद्या कुमारी, सपना कुमारी आदि शिक्षिका उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply