Advertisement

24 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। महुआडांड़ थाना के हद में तालाब में नहाने के कारण असंतुलित होने से एक 24 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार महुआटांड़ रहिवासी मंटू महतो (Mantu Mahato) का 24 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार महुआटाड़ काली मंदिर के समीप 4 जून की दोपहर लगभग 12 बजे तालाब में नहाने के लिए गए था। नहाने के क्रम में पांव फिसल जाने के कारण वह असंतुलित होकर सीधे तालाब में जा गिरा। तालाब गहरा और बड़ा होने के कारण वह अपने आप को संभाल नहीं सका।
बताया जाता है कि संजीत के डूबने की सूचना पाकर स्थानीय रहिवासियों ने तालाब में ढूंढने का अथक प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना महुआडांड़ थाना प्रभारी नीरज कुमार को दी गई। थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं गोताखोरों को सूचना देकर बुलाने का काम किया। समाचार लिखे जाने तक शव की प्राप्ति नहीं हुई है। इस संबंध में महुआटांड़ थाना प्रभारी से दूरभाष से बात करने पर कहा की गोताखोरों द्वारा ढूंढने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। वहीं इस घटना से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार संजीत पेशे से ड्राइवर था और अपने घर की आजिविका चलाता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *