राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। श्रद्धालुओं द्वारा बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटा अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। अखंड हरिकीर्तन में बीते 5 अगस्त की देर संध्या बोकारो थर्मल थाना प्रभारी एवं कथारा ओपी प्रभारी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार स्टेशन चौक हनुमान मंदिर का 26वाँ स्थापन दिवस के अवसर पर अखंड हरिकृतन का आयोजन किया गया है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि कथारा ओपी प्रभारी को मंदिर कमिटी की ओर से गमछा देकर सम्मानित किया गया।
वहीं थाना प्रभारियों ने भी हरिकीर्तन मंडली के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर उत्साह बढ़ाया एवं मंडली में शामिल होकर कीर्तन भी किए। हरिकीर्तन के आयोजन में पुजारी रामायण पांडेय सहित दिलीप राम, भैरव महतो, विकास तिवारी, रामप्रवेश राम, लखन पाल, धर्मेन्द्र पासवान, संजय प्रसाद, मोती साव आदि मंदिर कमिटी सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।
![]()













Leave a Reply