Advertisement

फुसरो मे 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सावन मास के अवसर पर 22 अगस्त को बोकारो जिला के हद में फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित शिवालय में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड हरि कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार अखंड हरि कीर्तन में पुजारी अमित पाठक, घनजय पांडेय, जितेंद्र पांडेय और दिवाकर पांडेय ने यजमान अजय दूबे को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवा कर अखंड हरि कीर्तन की शुरूआत कराया। जिसके बाद भजन मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।

इस अखंड हरि कीर्तन में आस-पास के रहिवासियों की अच्छी खासी भागीदारी देखी गई। मौके पर विजय दूबे, महेश्वर यादव, प्रदीप कुमार, झब्बू पांडेय, धनंजय, अजीत सिंह, रामनाथ राम, झलन सिह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *