Advertisement

बगोदर में मनाया गया जननायक कॉमरेड महेंद्र सिंह का 21वां शहादत दिवस

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। वामपंथ की पहचान जननायक कॉमरेड महेंद्र सिंह की 21वीं शहादत दिवस 16 जनवरी को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर में मनाई गई। वही दिवंगत के पैतृक गांव में प्रभात फेरी निकालकर स्मारक स्थल तक पहुंचे भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बगोदर के पूर्व विधायक तथा दिवंगत कॉमरेड महेंद्र सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह ने दिवंगत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि दिवस के मौके पर बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय में उनके स्टैचू पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। बगोदर बस स्टैंड में पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कॉ महेंद्र सिंह गरीब किसानों की हक की लड़ाई के लिए लड़े थे और आज भी हमें इससे प्रेरणा मिलती है। हम सभी आज संकल्प के रूप में लेते हैं। इस दौरान वे केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।
कार्यक्रम में राजधनबार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, निरसा विधायक अरुप चटर्जी सहित बड़ी संख्या में हजारों समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *