Advertisement

कसमार के बगदा में 200 केवीए ट्रांसफार्मर का किया गया उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो ज़िला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बिनय कपूर द्वारा 6 नवंबर को जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा में 200 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री पुत्र का भव्य स्वागत किया।

ट्रांसफार्मर उद्घाटन के दौरान मंत्री पुत्र ने कहा कि जनसेवा ही हमारा उद्देश्य है। कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में वे क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर घर तक बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है। हम इस दिशा में तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्या जो भी हो ग्रामीण जनता सूचित करें, उसका तुरंत निष्पादन किया जाएगा। मौके पर दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *