विवेक-विहार, काशीपुर, मोहनपुर, आदर्शनगर, आजादनगर मुहल्ला जलप्लावित
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मोन्था तुफान के बारिश से समस्तीपुर नगर निगम के विवेक -विहार, काशीपुर, मोहनपुर, बारह पत्थर, सरोजनी गली, कुशवाहा रोड, आदर्शनगर, आजादनगर आदि मुहल्ला जलप्लावित है। इससे स्थानीय रहिवासियो, राहगीरों, वाहन चालकों आदि को घोर परेशानी का सामना करना पर रहा है। सड़क पर जल जमाव रहने से टूटे स्लैब एवं नाले में कई राहगीरों को गिरकर घायल होने की सूचना है।
समस्तीपुर जिला में जल जमाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 31 अक्टूबर को भाकपा माले जिला स्थाीयी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जल जमाव के जिम्मेवार 20 वर्षों की नीतीश सरकार एवं सरकारी भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि यहां का नाला निर्माण, सड़क निर्माण, स्लैब निर्माण आदि योजना आकंठ भ्रष्टाचार का शिकार है। समय सीमा बीत जाने के बाबजूद सोनवर्षा-धुरलख, धर्मपुर-कर्पूरीग्राम आदि नाला अधूरा पड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नाला उड़ाही का कार्य रजिस्टर पर ही पूरा कर लिया जाता है। फलस्वरूप हल्की वर्षा में भी शहर के दर्जनों मुहल्ला जल जमाव के चपेट में आ जाता है। माले नेता सिंह ने टूटे नाले, स्लैब, सड़क का निर्माण कर संपूर्ण नाले की उड़ाही कर स्थायी तौर पर जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply