सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों की जुटी भीड़
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर 28 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो मे अलग-अलग शिव मंदिर हर हर महोदव के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद के ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित इंद्रपुरी शिव मंदिर से सावन की अंतिम सोमवारी को बाजे गाजे के साथ जल यात्रा निकाला गया। जल यात्रा रामरतन हाई स्कूल फुसरो बाजार होते हुए हिंदुस्तान पुल तक गया। जहां से जल लेकर शिवभक्त वापस शिव मंदिर में जलार्पण कर अपने और अपने परिवार सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। जल यात्रा में सैकड़ो महिला-पुरुष एवं कन्याएं नाचते गाते हुए चल रही थी।

बताया जाता है कि इस अवसर पर शिवभक्तो ने दामोदर नदी में स्नान करने के बाद महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। फुसरो मे भोलेबाबा की भक्ति और मस्ती में बाबा भोलेनाथ की जय जयकार करते नाचते गाते पैदल चलकर बाबा का जलाभिषेक किया। लगभग 2 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां, बुजुर्ग और बच्चों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर फुसरो बंसत बहार के समीप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वैभव चौरसिया ने कांवड़ियों का स्वागत किया। हर हर महादेव व बोल बम के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।
जिसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, वैभव चौरसिया, आकाश कर्मकार, दीपक गिरी, अजय गिरी, संतोष महतो, विश्वनाथ तुरी, त्रिपुरारी महतो, संतोष महतो, योगेश महतो, विनोद महतो, शिबू महतो, राहुल महतो, राकेश महतो, मोती महतो, चमेली देवी, अनिता कुमारी, कविता देवी ,ममता देवी, अंजना देवी, कविता कुमारी, अनन्या देवी, सुप्रिया देवी आदि सैकड़ो भक्तगण शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply