मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ होगा दीपोत्सव महोत्सव का शुभारंभ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद मे सोनपुर नगर परिषद् क्षेत्र के नारायणी नदी किनारे नमामि गंगे घाट पर दीपावली की पूर्व संध्या पर आगामी 19 अक्टूबर की शाम आयोजित होने वाले दीपोत्सव महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस आयोजन को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। दान में मिल रहे सरसों तेल आदि सामग्री का संग्रह किया जा रहा है।
बताया जाता है कि भव्य दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बार भी अयोध्या – काशी की तरह दीपोत्सव का नजारा होगा।
ज्ञात हो कि दीपोत्सव आयोजन समिति की प्रथम बैठक में ही निर्णय लिया जा चुका है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक संत ही कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन व संचालन स्थानीय विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों के छात्र- छात्राओं विशेष कर युवाओं की भागीदारी से कराया जाता है, ताकि उनमें नेतृत्व कौशल का विकास और बड़े-बड़े आयोजनों का सांगठनिक अनुभव प्राप्त हो सके। नमामि गंगे के लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आनेवाले घाटों पर दीप जलेंगे। जिनमें भारत वंदना घाट, विजय घाट, कष्टहरिया घाट, गजेन्द्र मोक्ष घाट, श्रीलक्ष्मी नारायण कांच मंदिर घाट, कबीर घाट, काली घाट, धनुष कुटी काली घाट, काली घाट श्मशान घाट तक इसका दायरा है। ये सभी नमामि गंगे योजना से बने घाट हैं।
दीपोत्सव के लिए श्रद्धालुओं में व्यापक उत्साह
दीपोत्सव को अधिक से अधिक सफल बनाने के लिए समिति द्वारा कारगर उपाय किए जा रहे हैं। गांव -गांव से रहिवासी दीप जलाने के लिए मिट्टी के दीप और सरसों तेल दान कर रहे हैं। कुंभकार शिल्पियों को भी रोजगार मिल रहा है। दीपोत्सव की जरूरत की वस्तुएं जिन्हें भी जो कुछ बन रहा है, वे स्वेच्छा से दान कर रहे हैं।
महोत्सव को सफल बनाने में लगातार आयोजन समिति के अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंहा एवं सह- कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष सतीश कुमार प्रसाद साह, महासचिव अमरनाथ तिवारी, सदस्य केदार कुमार राय, ठाकुर यशवन्त सिंह, सतीश कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह एवं नारायणी विद्यादान से जुड़े शिक्षक लगे हैं।
![]()













Leave a Reply