Advertisement

बोड़िया बस्ती क्षेत्र से खनन विभाग द्वारा 18 टन अवैध कोयला बरामद

अवैध कोयला बरामदगी मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध कोयला खनन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर 29 मार्च को जिला के हद में बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बोड़िया बस्ती के समीप से छापामारी के क्रम में लगभग 18 टन अवैध रूप से कोयला खनिज का भण्डार किया पाया गया।

बताया जाता है कि जिला खनन टीम ने विधिवत सभी अवैध कोयला को जप्त कर बोकारो थर्मल थाना के सुपुर्द कर दिया। साथ ही, मामले में संलिप्त आरोपितों जुगनू यादव, मनोज महतो एवं राजीव महतो के नाम प्राथमिकी दर्ज करायी है।
उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, बोकारो थर्मल थाना के पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *