Advertisement

ढ़ोरी क्षेत्र से सेवानिवृत्त 17 सीसीएल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल स्थित सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में एक दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवंबर माह में ढोरी क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए 17 सीसीएल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा, विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर महाप्रबंधक सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत होनेवाले सभी कर्मियों ने कंपनी की तरक्की में अपना बेहतर योगदान दिया है। आप सबों ने अपने जीवन का आधा समय कंपनी की सेवा में लगाया है। कहा कि आज 17 कीमती हीरे हमारे यहां से निकल गए। जिसकी कमी हमेशा खलेगी। आपके अथक प्रयास से ही यह कंपनी काफी ऊंचाई पर पहुंची है। मौके पर प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, सीताराम उड़के, यूनियन प्रतिनिधिगण के अलावे कार्मिक विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *